Thursday, 30 June 2011
Thursday, 23 June 2011
Monday, 20 June 2011
Dr. kumar vishwas
एक चेहरा था ,दो आखें थीं ,हम भूल पुरानी कर बैठे .
एक किस्सा जी कर खुद को ही, हम एक कहानी कर बैठे ...
हम तो अल्हड-अलबेले थे ,खुद जैसे निपट अकेले थे ,
मन नहीं रमा तो नहीं रमा ,जग में कितने ही मेले थे ,
पर जिस दिन प्यास बंधी तट पर ,पनघट इस घट में अटक गया .
एक इंगित ने ऐसा मोड़ा,जीवन का रथ, पथ भटक गया ,
जिस "पागलपन" को करने में ज्ञानी-ध्यानी घबराते है ,
वो पागलपन जी कर खुद को ,हम ज्ञानी-ध्यानी कर बैठे.

एक किस्सा जी कर खुद को ही, हम एक कहानी कर बैठे .
परिचित-गुरुजन-परिजन रोये,दुनिया ने कितना समझाया
पर रोग खुदाई था अपना ,कोई उपचार ना चल पाया ,
एक नाम हुआ सारी दुनिया ,काबा-काशी एक गली हुई,
ये शेरो-सुखन ये वाह-वाह , आहें हैं तब की पली हुई
वो प्यास जगी अन्तरमन में ,एक घूंट तृप्ति को तरस गए ,
अब यही प्यास दे कर जग को ,हम पानी-पानी कर बैठे .

क्या मिला और क्या छूट गया , ये गुना-भाग हम क्या जाने ,
हम खुद में जल कर निखरे हैं ,कुछ और आग हूँ क्या जाने ,
सांसों का मोल नहीं होता ,कोई क्या हम को लौटाए ,
जो सीस काट कर हाथ धरे , वो साथ हमारे आ जाए ,
कहते हैं लोग हमें "पागल" ,कहते हैं नादानी की है ,
हैं सफल "सयाना" जो जग में , ऐसी नादानी कर बैठे

एक किस्सा जी कर खुद को ही, हम एक कहानी कर बैठे !!

Tuesday, 14 June 2011
Sunday, 5 June 2011
अब दो और बयान
आज लालू प्रसाद यादव ने अनर्गल बयान मीडिया को दिया हैं लेकिन एक सीक्रेट बात कह रहा हूँ लालू जी सावधान बाबा रामदेव अगली बार एक मुद्दा उठा रहे हैं की जो घोटालो के कारण ज़ैल जा चुके हैं वो जनप्रतिनिधि के रूप में चुनाव नहीं लड़ सकते !!! अब दो और बयान
Thursday, 2 June 2011
Subscribe to:
Comments (Atom)