Monday, 30 May 2011

रातें हैं उदास दिन कड़े हैं

रातें हैं उदास दिन कड़े हैं,
ऐ दिल तेरे हौसले बड़े हैं

ऐ यादे-हबीब साथ देना,
कुछ मरहले सख़्त आ पड़े हैं
...
रूकना हो अगर तो सौ बहाने,
जाना हो तो रास्ते बड़े हैं

अब किसे बतायें वजहे-गिरीया,
जब आप भी साथ रो पड़े हैं

अब जाने कहाँ नसीब ले जायें,
घर से तो ‘फ़राज़’ चल पड़े हैं

No comments:

Post a Comment