Monday, 21 May 2012

1000 से अधिक शव बरामद चिंता का विषय :शीला दीक्षित


 1000 से अधिक शव बरामद चिंता का विषय :शीला दीक्षित
आप भी दिल्ली के लिए चिंता का विषय हो ना 


1000 से अधिक शव बरामद चिंता का विषय :शीला दीक्षित.
 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में इस साल एक हजार से अधिक अज्ञात शव बरामद हो चुके हैं और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन औसतन सात ऐसे मामले सामने आते हैं। ऐसी हालिया घटना शुक्रवार को सामने आयी जब दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कालोनी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इसके पहले मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर में सोमवार को एक युवक का क्षत विक्षत शव एक बैग में मिला था। ऐसी घटनाओं के बढऩे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम के समक्ष चिंता जताई है। चिदंबरम के अनुसार नगर में बरामद अधिकतर अज्ञात शव पड़ेासी राज्यों के होते हैं।



आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल 19 मई तक 1,012 अज्ञात शव बरामद हो चुके हैं जबकि पिछले साल 3337 शव बरामद किए थे। इस साल सबसे अधिक 245 शव उत्तरी दिल्ली में बरामद किए गए हैं जबकि मध्य दिल्ली में 116 शव मिले हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अपराधी कहीं और अपराध को अंजाम देकर दिल्ली में शव फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से भागना आसान है क्योंकि इसकी सीमा खुली हुयी है।

No comments:

Post a Comment