Monday, 21 May 2012

बाड़मेर सीडी से क्यों डरते हैं हमारे राजनेता

सीडी से क्यों डरते हैं हमारे राजनेता
दुर्गसिंह राजपुरोहित 
बाड़मेर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की सेक्स सीडी आने के बाद एक तरफ कांग्रेस की जमकर फजीहत हुई वहीं सत्ता बनाम सेक्स के सीडी खेल में एक नाम और शुमार हो गया। राजनीति के गलियारों में सेक्स और सीडी का कारोबार नया नहीं है।

सत्ता-धन और रुतबे के सुख से लबालब हमारे राजनेताओं की ऐसी सीडियां बनती रहती है। जिनकी सीडी बाजार में आ गई वो शर्मसार हैं और जिनकी सीडी छिपी रह गई वो सत्ता और सेक्स का नाजायज सुख बटोरने में लगे हैं । लेकिन सीडी का क्या भरोसा, कब बाजार में आ जाए और बैठे बैठे बरसों के कमाए सम्मान और पद को पलीता लग जाए। इन राजनेताओं के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।
सेक्स , सी डी  और सियासत का नाता भारत में लम्बे समय से रहा हैं 
क्या आपको लगता है कि सेक्स-सीडी और सियासत का कॉकटेल राजनीति पर बदनुमा दाग है। ऐसे राजनेताओं के साथ क्या व्यवहार करना चाहिए?
मनु सिंघवी की सीडीकांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की जिस सेक्स सीडी से छिछालेदार हुई है उसमें वो एक महिला वकील के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। सीडी में सिंघवी महिला को जज बनाने का प्रलोभन देते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीडी के फेसबुक पर आने के बाद कांग्रेसको जैसे दौरा पड़ गया। आनन फानन में फेसबुक से सीडी हटाई गई तो यू ट्यूब पर दिखने लगी।

सीडी अपलोड करने वाले ने धमकी दी है कि अगर सीडी रिमूव की गई तो गृह मंत्री पी ‌चिदंबरम की ऐसी ही सीडी बाजार में आ जाएगी। मनु सिंघवी शर्मसार हैं और कांग्रेस लाचार। एक को बचाए तो दूसरे के सम्मान पर बन आती है। कुल मिलाकर सेक्स सीडी ने सिंघवी की सियासत पर ताला लगा दिया है।
पिछला साल राजस्थान की नर्स भंवरी देवी की सनसनीखेज सेक्स सीडी के नाम रहा। भंवरी गुमशुदगी से उठा ये भंवर राजस्थान सरकार में मंत्री और कांग्रेसी नेता महिपाल मदेरणा को लील गया। मदेरणा पर भंवरी के साथ सेक्स संबंध बनाने और उसके कत्ल करने का आरोप लगा। एक तरफ सीबीआई भंवरी की लाश तलाश रही थी और दूसरी तरफ मदेरणा और भंवरी के सेक्स संबंधों की सीडी टीवी पर दिखाई जा रही थी। एक जनसेवक और नर्स काली करतूतों को लाखों लोगों ने अपनी आंखों से देखा।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और कांग्रेस के वयो वृद्ध नेता एन डी तिवारी का नाम भी सेक्स स्केंडल में आया। एक तरफ शेखर त्रिपाठी नामक युवक उन्हें अपना नाजायज पिता बताया तो दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश का राज्यपाल रहते हुए एक सेक्स स्केंडल में उनका नाम आया। एक स्टिंग ऑपरेशन में तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद उन्हें 86 साल की उम्र में राज्यपाल के अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। खास बात यह रही कि सेक्स सीडी राजभवन में बनाई गई थी।2006 में कश्मीर के कई हाईप्रोफाइल नेताओं और नौकरशाहों का नाम बड़े सेक्स स्कैंडल से जोड़ा गया। दरअसल मई 2006 में एक गैर सरकारी संगठन ने पुलिस को एक सीडी सौंपी थी। इस सीडी में एक स्थानीय नाबालिग लड़की की अश्लील तस्वीरें थीं। इस मामले में कहा गया था कि सबीना नाम की महिला युवा लड़कियों को नेताओं और बड़े अफसरों के पास भेजती है। बाद में सबीना को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसने कथित तौर पर स्वीकार किया था कि वह सेक्स रैकेट चलाती है।
चूंकि इस मामले में मुख्यमंत्री समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों का नाम शामिल हो गया था इसलिए मामले की जाँच सीबीआई को सौंपी गई। मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं के नाम आने से घाटी में हल्ला हो गया था और इसी के चलते मुख्यंमत्री उमर अबदुल्ला ने इस्तीफे की पेशकश भी की थी। 2005 में आरएसएस और बीजेपी नेता संजय जोशी को एक सेक्स सीडी के सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस सीडी में वे एक महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में थे। विपक्ष ने इस सीडी पर खूब हो हल्ला मचाया। हालांकि इस सीडी के तुरंत बाद संजय जोशी ने पद से इस्तीफा दिया और सीडी के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। लेकिन कुछ भी हो सीडी के चलते संजय को कई साल गुमनामी में काटने पड़े। साल-2006 में उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह विवि में अस्थाई प्रवक्ता प्रवक्ता कविता चौधरी की हत्या का मामला भी एक सेक्स सीडी तक जा पहुंचा। सेक्स सीडी के इस खेल में पृष्ठभूमि में एक पूर्व मंत्री का घर था और खिलाड़ी थे पूर्व मंत्री, एक शिक्षाधिकारी और एक महिला प्रवक्ता। यह सब कुछ एक सीडी में दर्ज किया गया और जब यही सीडी निजी टेलिविजन चैनल पर जारी हुई, तो देश भर में भूचाल आ गया।

सीडी में कविता चौधरी की यूपी के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर मेराजुद्दीन और मेरठ यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर आरपी सिंह के साथ अंतरंगता की क्लिप थी। कहा गया कि कविता ने सीडी के एवज में पैसे की मांग की और मेराजुद्दीन को ब्लेकमेल किया। बदले में मेराजुद्दीन ने रविद्र प्रधान नाम के व्यक्ति को सुपारी देकर कविता की हत्या करा दी। क़विता पर आरोप था कि वो राजनीतिक हस्तियों को फांसने का काम करती थी। एक स्पाई कैम के सहारे ये ब्ल्यू सीडीज़ तैयार की जाती थीं और बाद में ब्लेकमेल किया जाता था।
भाजपा के मंदसौर के इस जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी की कथित अश्लील सीडी बाजार में आने से राजनीतिक गलियारों में खूब हलचल मची। विश्व हिंदू परिषद से लेकर भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके सोनी को इस सीडी में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। हालांकि सोनी ने कहा कि उनकी बढ़ रही लोकप्रियता से परेशान होकर कुछ लोगों ने यह साजिश रची है। लेकिन सीडी ने सोनी का राजनीतिक कैरियर खत्म कर दिया।

No comments:

Post a Comment