मीरा कुमार ने हर 37 दिन के बाद की विदेश यात्रा
| बैठ जाओ बैठ जाओ .. खड़े मत हो आप बैठ जाओ |
नई दिल्ली : मीरा कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद से 35 महीनों में 29 बार विदेश दौरा किया जिसका मतलब करीब हर 37 दिन के बाद वह विदेश दौरे पर गई हैं। आर.टी.आई. कार्यकत्र्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल के आर.टी.आई. आवेदन के जवाब में बताया गया कि कुमार ने विभिन्न दलों के सांसदों और लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 28 देशों का दौरा किया जिस पर पर कुल खर्च करीब 10 करोड़ रुपए आया है।
उन्होंने सर्वाधिक 4 बार स्विट्जरलैंड की यात्रा करने के अलावा अमरीका, पनामा व थाईलैंड की 1-1 बार यात्रा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कॉमनवैल्थ पार्लियामैंटरी एसोसिएशन के काम के सिलसिले में त्रिनिदाद एवं टोबैगो, ब्रिटेन, श्रीलंका, आइल ऑफ मैन, स्वाजीलैंड कीनिया और तंजानिया की यात्रा की। कुमार ने संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इटली, आस्ट्रिया, मॉरीशस, भूटान, हंगरी, लग्जमबर्ग, मंगोलिया, मैक्सिको, वियतनाम, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, स्वीडन, डैनमार्क, जापान, ईरान, चिली, उरुग्वे और पैराग्वे की यात्रा की।
No comments:
Post a Comment