Tuesday, 22 May 2012

गडकरी की फिर से बीजेपी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी!


गडकरी की फिर से बीजेपी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी!

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी की फिर से ताजपोशी हो सकती है और इसके लिए आगामी 24 मई से मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति में पार्टी के संविधान में संशोधन किया जा सकता है।



अध्यक्ष के रूप में गडकरी का कार्यकाल आगामी दिसम्बर में समाप्त हो रहा है। पार्टी का एक बड़ा धड़ा गडकरी को दोबारा अध्यक्ष बनाना चाहता है। इस धड़े को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी वरदहस्त प्राप्त है। गडकरी को एक बार फिर भाजपा की कमान सौंपने के लिए पार्टी के संविधान में संशोधन किया जा सकता है।






गौरतलब है कि भाजपा के संविधान के अनुसार अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है और यह कार्यकाल एक बार के लिए होता है। लगातार दो बार अध्यक्ष बनने के लिए पार्टी के संविधान में संशोधन जरूरी है।







No comments:

Post a Comment