Sunday, 20 May 2012

पाक में ट्विटर पर लगी पाबंदी

सोशियल साइट्स पर पाकिस्तान की टेढ़ी नज़र कायम
पाक में ट्विटर पर लगी पाबंदी
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अधिकारियों ने पैगंबर मुहम्मद के कार्टून के जरिए ईश-निंदा करने का आरोप लगा कर माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर रोक लगा दी है।
काश ! आतंकवाद पर भी प्रतिबंध लगा  दे 

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि ट्विटर पर ‘‘ईश-निंदा और भड़कानेवाली सामग्री का प्रसार करने के कारण’’ रोक लगाई गई है। बयान में कहा गया कि ट्विटर पर ईश-निंदा से जुड़े कार्टून बनाने के अभियान में शामिल होने की सूचनाएं दी गई थीं।  
मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान सरकार की ओर से ईश-निंदा से जुड़ी सामग्री को हटाने के आग्रहों का जवाब नहीं देने के बाद ट्विटर को बंद किया गया। बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने कई बार ट्विटर से संपर्क किया, लेकिन वेबसाइट के प्रबंधक ने कोई जवाब नहीं दिया।
पाकिस्तान के कई क्षेत्रों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोपहर बाद से लोग ट्विटर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार पाकिस्तान में लगभग 60 लाख लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।आज सुबह गृह मंत्री रहमान मलिक ने ट्विटर पर लिखे एक संदेश में इस तरह के किसी प्रतिबंध लगाने की योजना से इंकार किया था। उन्होंने कहा, आप सभी को मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि ट्विटर और फेसबुक हमारे देश में चलते रहेंगे और इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। अफवाहों पर भरोसा नहीं करें। मलिक ने एक अन्य संदेश में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के एक पत्रकार की उस सवाल को भी खारिज कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी सरकार की सोशल मीडिया पर बंदिश लगाने की योजना के बारे में पूछा गया था।पाकिस्तान में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स एसोसिएशन के संयोजक वहाज-उस-सिराज ने कहा कि पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को सूचित किए बगैर ही ट्विटर पर रोक लगा दी।गौरतलब है कि कल पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रजा परवेज अशरफ के हवाले से कहा था कि सरकार ट्विटर और फेसबुक का इस्तेमाल बंद कर सकती है, क्योंकि उन पर ईश-निंदा से जुड़े कार्टूनों को प्रसारित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment