सेक्स और धोखा: भंवरी के लिए लाखों लुटाने को तैयार थे नेताजी!
एएनएम भंवरी से अवैध संबंधों व ब्लैकमेलिंग से परेशान केबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा व लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई उनकी हत्या करवाने के लिए पैसे खर्च करने को तैयार थे। सोमवार को सीबीआई ने अजा-जजा की विशेष अदालत में यह खुलासा किया।
सीबीआई ने बताया कि विश्नोई भंवरी की हत्या करवाने के लिए 10-15 लाख रुपए तक खर्च करने को राजी थे। दूसरी तरफ मदेरणा भी किसी भी कीमत पर पीछा छुड़ाना चाहते थे। विशेष अदालत के न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सेना की कोर्ट में पिछली सुनवाई पर 14 मई को अधूरी रही चार्ज बहस को आगे बढ़ाया गया। समयाभाव के कारण सोमवार को भी बहस अधूरी रही। आगामी पेशी पर 26 मई को सीबीआई बहस जारी रखेगी। सुनवाई के दौरान मदेरणा के अलावा सभी 15 आरोपी अदालत में मौजूद थे।
सोमवार को सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक एसएस यादव व विशेष लोक अभियोजक अशोक जोशी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा के घर के बाहर 1 जनवरी 2011 को भंवरी द्वारा किए गए हंगामे व 7 सितंबर 2011 को खेजड़ली मेले में मलखान के भंवरी की एक बेटी के पिता होने संबंधी बात को सार्वजनिक करने की धमकी के कारण दोनों नेता काफी परेशान थे।
भंवरी, मदेरणा से सीडी के बदले कभी 50 लाख तो कभी 1 करोड़ रुपए की मांग कर रही थीं। मदेरणा ने हालांकि भंवरी के लिए 8 लाख रुपए भेजे भी थे, लेकिन उन्हें नहीं मिले। 23 जुलाई 2011 को एक केबिनेट मंत्री व नर्स के अवैध संबंधों की सीडी होने की भी खबर चली थी।
No comments:
Post a Comment