Sunday, 20 May 2012

भाई को जब पता चली थी जीजा की असली सच्चाई


भाई को जब पता चली थी जीजा की असली सच्चाई
मरना औरत की फितरत बना दी हैं पुरुष प्रधान देश ने 
इंदौर। ‘मेरी बहन की तीन बेटियां हैं। जब बेटा नहीं हुआ तो ससुराल वाले उससे मारपीट करने लगे। हमने समझाने की खूब कोशिश भी की थी। रात को उन्होंने बहन को मार ही डाला। अब मामला दबाने के साथ अपने बचाव के लिए अलग-अलग बयान दे रहे हैं।’  

यह आरोप खजराना निवासी सुनीता पति चिंटू उर्फ चिंतामन सोनी के भाई अशोक ने लगाए। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। शनिवार देर रात सुनीता को लहूलुहान हालत में ससुराल वाले एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता के सिर में चोट के निशान हैं। अशोक ने बताया सुनीता की तीन बेटियां है जबकि ससुराल वाले बेटा चाहते थे। जब बेटा नहीं हुआ तो वे जुल्म ढाने लगे।

वे उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। रात को उन्होंने उसे इतना मारा कि वह मर गई। पति सहित सास, ससुर खुशीलाल व ननंद रजनी उसे बात-बात पर ताने मारते थे। चिंटू खुद की गाड़ी चलाता है।


No comments:

Post a Comment