Monday, 21 May 2012

चंद्रभान की सलाह जरूर मानूंगा

चंद्रभान की सलाह जरूर मानूंगा  -- अशोक गहलोत 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीतिक पदों पर नियुक्तियों में कांग्रेस सेवाद  ल के कार्यकर्ताओं को भी मौका देने का भरोसा दिलाते हुए आज कहा कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान की सलाह जरूर मानेंगे। गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यहां सेवादल द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सत्ता में भागीदारी देना चाहते हैं। उन्होंने डॉ. चन्द्रभान की ओर इशारा करते हुए कहा, पार्टी का प्रदेश नेतृत्व तय कर लें किसे क्या पद देना है, यह मुझे मंजूर होगा। अब तक जितनी भी राजनीतिक पदों पर नियुक्तियां की गयी हैं वे सब डॉ. चन्द्रभान की सलाह से ही की गयी हैं। सेवादल के कार्यकर्ता समर्पण भाव और अनुशासन के साथ काम करें और धैर्य रखें, उन्हें अवसर जरूर मिलेगा। डॉ. चन्द्रभान ने भी मुख्यमंत्री की राय से सहमति जताते हुए कहा कि निष्ठावान सेवादल कार्यकर्ताओं की सत्ता में भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि सेवादल कार्यकर्ता केवल सेवा करते ही रह जायें और मांगने वाले ही राजनीतिक नियुक्तियों में स्थान पा जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर तक विस्तार देने के लिये निचले स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इस काम में सेवादल कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई से सितम्बर के मध्य प्रदेश कांग्रेस की सभी ३३ जिलों में शिविर आयोजित करने की योजना है। इसका जिम्मे सेवादल के कार्यकर्ताओं को दिया जायेगा।
हम तो सोच रहे थे कि  सिर्फ सोनिया की मानते हो ?

No comments:

Post a Comment