रामदेव ने प्रधानमंत्री की ईमानदारी पर खड़े किए सवाल
भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ यात्रा पर निकले योग गुरु बाबा रामदेव ने कालेधन पर सरकार के श्वेत पत्र से नाराज होकर उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री की ईमानदारी पर सवाल खड़े किए हैं। राजस्थान के झूनझूनू में एक सभा को संबोधित करते हुए बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसके हाथों में बिकता है? प्रधामंत्री अमेरिका के हाथों में बिकता है।
प्रधानमंत्री विदेशी कंपनियों के हाथों में बिकता है। प्रधानमंत्री पूंजीपतियों के हाथों में बिकता है, जो उनको दस-दस, पचास-पचास, सौ-सौ, पांच-पांच हजार करोड़ नहीं दस हजार करोड़ रुपए दे देते हैं। प्रधानमंत्री की नाक के नीचे करीब 10 उद्योगपतियों को बेच दिया गया है। लूट कहां मची हुई है माइनिंग में क्योंकि प्रधानमंत्री की नाक के चीचे 10 लाख 67 हजार का घाटा बताया, घोटाला नहीं बताया। घोटाला तो 200 लाख करोड़ रुपए का है। उन्होंने कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री की नाक के नीचे 200 लाख करोड़ रुपए का घाटा हो जाए वो प्रधानमंत्री ईमानदार है कि बेईमान।
No comments:
Post a Comment