Tuesday, 22 May 2012

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक ने भारत पाक सरहद का निरिक्षण किया

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक ने भारत पाक सरहद का निरीक्षण  
 

बाड़मेर बाड़मेर जिले के पुलिस कप्तान राहुल बारहट ने मंगलवार को भारत पकिस्तान सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की अग्रीम पोस्ट ब्राहमणों की धनि का निरिक्षण कर सरहद पार की गतिविधियों को देखा .राहुल बारहट ने बताया उन्होंने सरहद की गतिविधियों को बारीकी से देखा और समझा .ब्राह्मणों की ढाणी सीमा पोस्ट को भी देखा यंहा से गुजरात और कच्छ के पकिस्तान से सटे क्षेत्र को देखा .उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानो की होसला अफजाई करते जुए उन्हें शाबासी दी राहुल बारहट ने बाखासर थाने का निरिक्षण किया तथा पुलिस व्यवस्थाओ को परखा . जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा सरहदी पुलिस थाना बाखासर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दोरान थानाधिकारी पुलिस थाना बाखासर व थाना स्टॉप की मिटींग ली जाकर सीमा पर सतर्कता रखने के साथ साथ संदिग्ध व तस्करी करने वाले लोगों तथा अवांछित गतिविधियों पर पूर्ण निगरानी रखने के निर्देश दिये गये।राहुल बारहट ने बताया की सरहद पर स्थित बखासर ठाणे में तेनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की जवाबदेही देश और जनता के परस्ती बढ़ जाती हें .यह क्षेत्र हमेशा तस्करी गतिविधियों में लिप्त रहा हें ऐसे में इस क्षेत्र की समस्त संदिघ्ध गतिविधियों पर पल पल नज़र रखने की जरूरत हें ,उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी की संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी निगाह रखे इसमे चूक हुई तो कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ,उन्होंने बाखासर के आस पास की गतिविधियों सहित भारत पकिस्तान की सरहद को नजदीकी से देखा उन्होंने पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी हासिल कर उनके समाधान का भरोसा दिलाया अपराधों के सम्बन्ध में विश्लेषण कर आवश्यक निर्देश दिये गये। थाना रेकर्ड व मालखाना इत्यादि का अवलोकन किया गया। जवानों से समस्या व वेलफेयर के बारे में जानकारी ली जाकर आवश्यक उपाय करने व समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये गये।

No comments:

Post a Comment