बिहार के अररिया जिले की स्थानीय अदालत से अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती देते हुए स्वयंभू अध्यात्मिक गुरु निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह नरुला ने पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की।
निर्मल बाबा के अधिवक्ता विंध्याचल प्रसाद ने अध्यात्मिक गुरु की ओर से कोर्ट में यह याचिका दायर की। बाबा ने गिरफ्तारी वारंट की कानूनी वैधता को चुनौती दी है।
अररिया की एक निचली अदालत ने बीते शनिवार को निर्मल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्येंद्र रजक ने परिवादकर्ता राकेश कुमार सिंह के 21 अप्रैल के आवेदन पर वारंट जारी किया था। सिंह ने बाबा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि निर्मल बाबा अपने भक्तों को तीसरे नेत्र से कृपा बरसाने का दावा करते हैं और इसके लिए उन्हें अजीबोगरीब उपाय बताते हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी उनके खिलाफ दोच्बच्चों ने मामला दर्ज कराया है

निर्मल बाबा ने गिरफ्तारी वारंट को दी चुनौती
No comments:
Post a Comment