Tuesday, 22 May 2012

बाड़मेर जिला परिषद के दो कारिंदों पर गिर सकती हैं गाज



बाड़मेर जिला परिषद के दो कारिंदों पर गिर सकती हैं गाज 
बाड़मेर जिला परिषद में घोटालो में लिप्त दो कारिंदे लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय में हो रही शिकायतों के बाद अब सज़ा भुगतने के लिए तैयार रहे ! मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस मामले में बाड़मेर के एक प्रतिष्ठित पत्रकार ने व्यक्तिगत रूप से शिकायत की हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें ई - मेल करके ये कहा हैं कि  जल्द ही इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही होगी ! उन्होंने शिकायत करने वाले पत्रकार को धन्यवाद देते हुए मेल में लिखा हैं कि जो सबूत उन्होंने भेजे हैं वो कार्यवाही के पर्याप्त हैं ! बताया जा रहा हैं कि शिकायत करने वाले जागरूक पत्रकार ने बाड़मेर जिला परिषद के काफी कार्मिको द्वारा किये गए घोटालो का काला चिटठा खोल कर रख दिया और मुख्यमंत्री को इस मामले में व्यक्तिगत रूप से जवाब देना पड़ा ! 

No comments:

Post a Comment