मां के कहने पर 13 वर्षीय बेटी का आरोप- अकेली देख पिता ने उतरवाए कपड़े!
पाली/जोधपुर.मां के बहकावे में आकर एक बेटी ने अपने सौतेली पिता पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया लेकिन जब मामले की जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकला। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए झगड़े से नाराज होकर एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को आगे कर ऐसी झूठी कहानी गढ़ दी, जिसको सुन कर मानवता भी शर्मसार हो जाए। मां के कहने पर 13 साल की बच्ची ने कलेक्टर के सामने आरोप लगाया कि घर में अकेली देख पिता ने उसको कपड़े उतारने पर मजबूर किया। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने जांच की तो घटना सफेद झूठ निकली।
जानकारी के अनुसार देवली गांव की एक महिला अपने दूसरे पति के साथ रहती है। पहली शादी से उसे 13 साल की एक पुत्री भी है, जो उसके साथ ही रहती है। यह महिला पाली में आकर कलेक्टर से मिली और परिवाद देकर आरोप लगाया कि उसका पति अकसर उसके साथ मारपीट करता है। अपनी पुत्री के साथ आई महिला ने आरोप लगाया कि 20 मई की रात को घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। उस समय उसके पति ने उसके साथ बदसलूकी कर उसके कपड़े उतरवाएं। उसकी नाबालिग पुत्री ने भी यही बात कही।
कलेक्टर ने एसपी से मामले की जांच को कहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। बालिका की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर मंगलवार की शाम को पुलिस दल जांच के लिए गांव में पहुंचा। देर रात तक पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े हर व्यक्ति के बयान लिए तो पता चला कि 20 मई की रात को पति-पत्नी में झगड़ा जरूर हुआ था। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से बालिका से पूछताछ की गई तो उसने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया।
बालिका ने यह भी बताया कि उसने अपनी मां के कहने पर ही उसने सौतेले पिता द्वारा सताए जाने की बात कही थी। पुलिस ने महिला से भी फिर पूछताछ की तो असलियत का पता चल गया। तब जाकर पूरे घटनाक्रम का पता चला। मारवाड़ जंक्शन एसएचओ देवेंद्र कच्छवाह ने बताया कि मामले की पूरी तरह जांच कर ली गई है, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में सबक सीखाने के लिए महिला ने ही इस तरह की झूठी कहानी गढ़ी थी।

No comments:
Post a Comment