Tuesday, 22 May 2012

गुरुकुल में गोरखधंधा? कमरे में महिला संग धरे गए स्‍वामी जी


सोमवार रात यहां मवडी स्वामीनारायण गुरूकुल के कमरे से एक स्वामीजी महिला के साथ पकड़े गए। इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। गुस्साए लोगों ने कमरे में तोड़फोड़ की। साथ ही स्वामी जिस कार से पहुंचे से उसे तबाह कर दिया। गुस्साए लोगों की भीड़ ने स्वामी और कमरे से मिली महिला के साथ भी मारपीट की।  PHOTOS :बंद कमरे में शिक्षिका संग अश्लील हरकतें करते पकड़ाए स्वामी! 
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर मामले को शांत किया। गुस्साए लोगों ने गुरूकुल में गोरखधंधा होने का आरोप लगाया है। संबंधित मालवीयनगर थाना पुलिस ने इस मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है। थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्वामीनारायण संप्रदाय में संतों की मौजूदगी में महिलाओं की उपस्थिति स्वीकार नहीं है। महिलाओं को पर्दे के पार रखा जाता है। उक्त घटना में एक स्वामी के महिला को गुरूकुल में मिलने के लिए बुलाने से लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। स्वामी सहित लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 
आरोप बेबुनियाद, बने षडयंत्र का शिकार :
 
उधर स्वामी व महिला ने खुद के किसी षडयंत्र का शिकार होने की बात कही है। स्वामी आनंद पूरणस्वामी (40) ने कहा कि मंगलवार को मुझे सूरत जाना ता। इसलिए आज (सोमवार) को मवडी गुरूकुल आकर रूका था। विसादवर की शिक्षिका चेतना को कुछ काम था। इसलिए वे मिलने आईं थीं। हम कमरे में थे तभी कुछ लोगों ने धक्का मार कर कमरा बाहर से बंद कर दिया। 
 
महिला ने कहा कि लोगों के आरोप बेबुनियाद हैं। मैं किसी काम के सबब मिलने आई थी। उल्लेखनीय है कि स्वामी आनंद पूरणस्वामी विसावदर गुरूकुल के हैं। महिला भी वहीं शिक्षिका बताई जा रही है।    


आस्‍था के नाम पर लाखों भक्‍त बनाने वाले बाबाओं की साख को धक्‍का पहुंचाने वाली कई खबरें एक साथ आईं हैं। इनके मुताबिक भक्‍तों को मोहमाया से दूर रहने का संदेश देने वाले बाबा ही जायदाद और औरतों के मोह में बुरी तरह जकड़े लग रहे हैं।

अजीबोगरीब उपाय बताकर भक्‍तों की मुसीबत हर लेने का दावा करने वाले निर्मलजीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा ने डेढ़ महीने के भीतर ही 70 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कीप्रॉपर्टी खरीदी है। निर्मल बाबा की ही तरह अपने भक्‍तों पर 'कृपा बरसाने वाले' दक्षिण भारत के महशूर पॉल बाबा को अपने छोटे भाई की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पॉल बाबा का उनके छोटे भाई डेविड राजू से प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद था। और अब गुजरात के राजकोट में औरत के साथ को लेकर एक स्‍वामी जी विवादों में आ गए हैं।

यहां मवडी स्वामीनारायण गुरुकुल के एक कमरे में स्वामीजी के साथ एक महिला के पकड़े जाने पर खूब हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने गुरुकुल के कमरे में तोड़फोड़ की और स्वामी की कार को तबाह कर दिया। लोगों ने स्वामी और महिला के साथ मारपीट भी की

घटना सोमवार रात की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। गुस्साए लोगों ने गुरूकुल में गोरखधंधा चलने का आरोप लगाया है। मालवीयनगर पुलिस ने इस मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वामी नारायण संप्रदाय में संतों के साथ महिलाओं की मौजूदगी स्वीकार्य नहीं है। महिलाओं को पर्दे के भीतर रखा जाता है। ऐसे में एक स्वामी द्वारा किसी महिला को गुरुकुल में मिलने के लिए बुलाने से लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। स्वामी सहित अन्‍य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोप बेबुनियाद, बने साजिश का शिकार

उधर, स्वामी और महिला ने खुद को एक साजिश का शिकार होने की बात कही है। स्वामी आनंद पूरणस्वामी (40) ने कहा, 'मुझे सूरत जाना था। इसलिए मवडी गुरुकुल आकर रूका था। एक महिला टीचर को कुछ काम था, इसलिए वह मिलने आईं थीं। हम कमरे में थे तभी कुछ लोगों ने धक्का मार कर कमरा बाहर से बंद कर दिया।

महिला ने कहा कि लोगों के आरोप बेबुनियाद हैं। वह किसी काम से स्‍वामी जी से मिलने आई थी। उल्लेखनीय है कि स्वामी आनंद पूरण स्वामी विसावदर गुरुकुल के हैं। महिला भी वहीं की टीचर बताई जा रही है।

आपकी बात
क्‍या धर्म और आस्‍था के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है? लोगों की भावनाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ के लिए कौन जिम्‍मेदार है? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।


गुरुकुल में गोरखधंधा? कमरे में महिला संग धरे गए स्‍वामी जी

No comments:

Post a Comment