फेसबुक के मालिक ने रची शादी
शादी के बंधन में बंधे जुकरबर्ग और प्रिसिला
सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला ने शनिवार को अपनी नौ साल पुरानी दोस्ती को मजबूत रिश्ते में बदल दिया। दोनों एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। 28 वर्षीय जुकरबर्ग और 27 वर्षीय प्रिसिला चैन जुकरबर्ग के पालो ऑल्टो स्थित घर पर विवाह बंधन में बंधे।
| वैसे भी इन इलाको में शादियाँ कम दिनों की होती हैं फिर भी बधाई |
जुकरबर्ग ने शुक्रवार को ही अपनी कंपनी को शेयर बाजार में लिस्टेड किया है। वहीं प्रिसिला सोमवार को ही यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोनिर्या के मेडिकल स्कूल से स्त्रातक हुई। इसी दिन जुकरबर्ग 28 साल के हुए। दोनों की नौ साल पहले हार्वर्ड में मुलाकात हुई थी। जुकरबर्ग न्यूयॉर्क के डॉब्स फेरी में पले-बढ़े। उन्होंने हार्वर्ड में 2004 में फेसबुक की शुरुआत की थी।
No comments:
Post a Comment