| बाथरूम में कैमरें लगा कर रखना होटलों का शगल बन गया हैं |
बाथरुम में देख रही थी तीसरी आंख, भेद खुलते ही मच गया हंगामाधर्मशाला के समीप धारकंडी क्षेत्र में संचालित किए जा रहे एक धार्मिक ट्रस्ट के मकान मालिक द्वारा बाथरूम में वीडियो कैमरा लगाकर श्रद्धालु महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का मामला धर्मशाला पुलिस ने दर्ज किया है। बीएसएनएल में कार्यरत जेई ने अपना मकान बाहरी राज्य की धार्मिक संस्था को किराए पर दिया था।
इस ट्रस्ट द्वारा ध्यान और साधना के विशेष कोर्स संचालित किए जा रहे थे। इसमें भाग लेने के लिए दक्षिण भारत के कई राज्यों के महिला और पुरुष आए थे। बेंगलुरु से आई महिला जब बाथरूम में नहा रही थी तो उसे बाथरूम के भीतर स्विच के ऊपर स्विच लगा नजर आया, जो उसे अटपटा लगा। महिला ने स्विच को तोड़कर देखा तो उसके पीछे वीडियो कैमरा लगा था। महिला जब ट्रस्ट के संचालक के साथ धर्मशाला में आरोपी जेई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने आई तो जेई ने पीछे से वीडियो कैमरे सहित कंप्यूटर की हार्डडिस्क को तोड़कर फेंक दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।
No comments:
Post a Comment