वसुंधरा,माथुर सहित राजस्थान के कईनेता कल मुंबई में
दो दिवसीय भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग २४ मई से मुंबई में होने जा रही है। दक्षिण मुंबई के वाईबी चव्हाण सभागृह में होने वाली इस कार्यकारिणी में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के मुख्यमंत्री, विरोधी पक्ष नेता तथा सदस्य भाग लेंगे। इसमें भाग लेने राजस्थान से विधान सभा में विपक्ष की नेतावसुधंरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, वर्तमान अध्यक्ष अरुण चर्तुवेदी बुधवार शाम को मुंबई पहुंचेंगे। इसी तरह वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह,रामदास अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव किरण माहेश्वरी,पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, सांसद अर्जुन मेघवाल, सुमन संघवी,ओकार सिंह लखावत, उपनेता घनश्याम तिवाडी,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.महेश शर्मा सहित सभी आमंत्रित नेता कल तक मुंबई पहुंचेंगे। वहीं २४ को सवेरे गुलाबचंद कटारिया भी मुंबई पहुंच रहे हैं। वसुंधरा राजे के २३ को ५ बजे तक मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। २४ को कार्यकारिणी का शुभारंभ होगा व २५ को कामगार मैदान में विशाल सभा के साथ समापन होगा।
No comments:
Post a Comment