आरूषि, हेमराज को आपत्तिजनक स्थिति में देख मार डाला
सीबीआई ने बुधवार को एक विशेष अदालत को बताया कि राजेश और नुपुर तलवार ने अपनी बेटी आरूषि और नौकर हेमराज को आपत्तिजनक स्थिति में पाया और गुस्से में उनकी हत्या कर डाली । दंतचिकित्सक दंपति ने जांच एजेंसी की इस दलील का जोरदार खंडन किया। तलवार दंपति ने सीबीआई के दावे का विरोध किया और कहा कि अभिजात्य समाज में सेक्स कोई बड़ी बात नहीं और यह हत्या की वजह नहीं हो सकती ।
मई 2008 के दोहरे हत्याकांड मामले में आरोप तय करने के लिए अपने दलीलों को दोबारा शुरू करते हुए सीबीआई के वकील आर के सैनी ने विशेष न्यायाधीश श्याम लाल को कहा कि हादसे के दिन तलवार दंपति देर शाम घर आए और आरूषि और हेमराज को बैठक कमरे में नहीं पाकर अपनी बेटी के कमरे में गए।
सैनी ने कहा कि कमरा अंदर से बंद था लेकिन तलवार दंपति ने एक अन्य चाभी से उसे बाहर से खोला और अपनी बेटी और हेमराज को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आपे से बाहर हो गए। उन्होंने बताया कि गुस्साए तलवार ने गोल्फ के डंडे से हेमराज और अपनी बेटी पर बार बार वार किया।

No comments:
Post a Comment