निर्मल बाबा के लिए राह अब निर्मल नहीं रहीगुजरात के अशोक जडेजा के बाद सबसे बड़ा ठग बाबा
| बाबा जैसा ठग और कोई नहीं |
बाबाओं की फेरहिस्त में इस बार हम शामिल कर रहे हैं निर्मल बाबा को। निर्मलजीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा बड़े खिलाड़ी साबित हुए हैं। बाबा मोक्ष, त्याग और आध्यातम से कोसों दूर है। वो ईश्वर से साक्षात्कार नहीं कराते बल्कि अजीबो गरीब उपाय और चमत्कार के जरिए भक्त की चिंता हर लेने का दावा करते है। बाबा से मिलने की फीस हजारों में है। बाबा महंगे कपड़े और सिंहासन पर बैठने के शौकीन हैं। बाबा के दो बैंक खाते हैं जिनमें एक करोड़ रोज जमा होता था।
बाबा पर आरोप है कि वो पैसा देकर भाड़े के लोगों से महिमा मंडन कराते है। बाबा ने बाकायदा लोग रखे हैं जो मीडिया में बाबा के नाम की महिमा गाते हैं और लोगो को बाबा के पास लाते है। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति का कहना है कि बाबा टीवी पर नकली भक्तों को बैठाकर अपनी वाहवाही करवाते हैं जिसे देखकर भोले भाले लोग बाबा के चक्कर में फंस जाते हैं। समिति का कहना है कि इस तरह से ये आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी का केस बनता है जिसके लिए बाबा के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।
No comments:
Post a Comment