लिफ्ट देकर नहर में दिया धक्का और बनाया हवस का शिकार
किशोरी की शिकायत पर भूपानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर डीसीपी सेंट्रल डॉ. अभय ¨सह, एसीपी सेंट्रल दिनेश कुमार, एसएचओ सत्यवीर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और लड़की के बयान नोट किए।
जांच अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि गुड़गांव में जिस होटल पर किशोरी ने खाना खाया था, उस पर पूछताछ की जाएगी। संभावना है कि होटल पर काम करने वाले युवक बाइक सवार युवक को जानते हों।
क्या है मामला
राजीव कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद मंे रहने वाली एक15 वर्षीय किशोरी ने भूपानी थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अनपढ़ है। वह यहां अपनी माता व एक छोटा भाई के साथ रहती है। उसकी मां 5-6 दिन पहले अपने गांव फरह चली गई थी। वह रविवार को कंपनी में काम की तलाश के लिए गुड़गांव गई थी।
दोपहर सेक्टर-17 गुड़गांव होटल पर उसने खाना खाया। उसी समय वहां मोटरसाइकिल पर एक लड़का आया। उसने उनसे फरीदाबाद का रास्ता पूछा। किशोरी के अनुसार लड़के ने कहा कि वो फरीदाबाद में उसको छोड़ देगा। उस समय होटल पर काम करने वाले युवक उस लड़के को शमीम उर्फ सलीम के नाम से बुला रहे थे। पीडि़ता के अनुसार वह सलीम की मोटरसाइकिल पर दिल्ली बदरपुर होकर फरीदाबाद आई। उसने सलीम से कहा कि उसे सेक्टर-18 राजीव कॉलोनी छोड़ दे।
सलीम अपनी मोटरसाइकिल को कटपुला पुल से मवई गांव की तरफ नहर किनारे ले गया। मवई गांव से बाहर नहर की पटरी के पास बने कोठड़े के समीप उसने अपनी मोटरसाइकिल रोकी और उनको जबरदस्ती नहर में गिरा दिया। इसके बाद वह भी नहर में उतर गया और उसने उनके साथ बलात्कार किया। जब वे शोर मचाने लगी तो उनको जान से मार देने की धमकी दी गई।
No comments:
Post a Comment