Monday, 21 May 2012

ल्यूक पॉमर्शबैक ने जोहल के साथ छेड़छाड़ की बात मानी


ल्यूक पॉमर्शबैक ने जोहल के साथ छेड़छाड़ की बात मानी

आईपीएल खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक ने अमेरिकी महिला जोहल हमीद से छेड़छाड़ की बात मान ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पॉमर्शबैक ने यह बात पुलिस को दिए बयान में कबूली है। हालांकि ल्यूक ने कहा है कि उन्होंने वह सब शराब के नशे में किया था।
Luke Pomersbach
पहले ही बक जाते तो ये मुसीबत ना होती ल्युक बेटा .....

 
ल्यूक पर आरोप है कि उन्होंने होटेल के कमरे में जोहल के साथ छेड़छाड़ की और इसका विरोध करने पर उनके मंगेतर साहिल पीरजादा की पिटाई की। पॉमर्शबैक इस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे थे।

दूसरी तरफ केस वापस लेने के लिए जोहल को धमकी देने वाले खिलाड़ी की भी पहचान कर ली गई है। होटेल के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ही एक खिलाड़ी केपी अपन्ना ने जोहल को केस वापस लेने के लिए धमकी दी थी।

फुटेज से पता चला है कि जब ल्यूक दूसरी बार जोहल के कमरे में गया तब अपन्ना ने उसकी मदद की थी। इसके अलावा जोहल का आरोप है कि अपन्ना ने होटेल के बाद हॉस्पिटल में भी लगातार उसका पीछा किया और केस वापस लेने के लिए कहा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में अपन्ना की पहचान कर ली है और आगे की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment