Sunday, 20 May 2012

बाड़मेर डिस्कोम का माल कबाड़ी के यहाँ ?



बाड़मेर डिस्कोम का माल कबाड़ी के यहाँ ?
विद्युत वितरण निगम जोधपुर डिस्कॉम में बिजली का सामान मिली भगत से पार हो रहा है। गुरूवार को विद्युत थाना पुलिस ने प्रतापनगर इलाके के कबीर नगर बस्ती में एक कबाड़ी के यहां से बड़ी मात्रा में ऎसे ही सामान से भरा ट्रक जब्त किया।
आखिर कौन हैं जिसने बिना नियम कायदों के ये सामान  बीच दिया ?
इस ट्रक में डिस्कॉम के बाड़मेर कार्यालय का सामान बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि नए सामान को भी गैर कानूनी रूप से नीलाम कर दिया गया।विद्युत थाने को मुखबिर से सूचना मिली कि कबीर नगर में चांद कतरल सप्लाई एण्ड कबाड़ी सेन्टर पर एक ट्रक में बिजली का माल बिकने आया है। इसके बाद पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ओल्ड पॉवर हउस लाया गया। विद्युत थाने के उपनिरीक्षक शांति प्रकाश ने बताया कि जब्त ट्रक से 33 केवी, 11 केवी की प्लेटें, जीआई पाइप, एमएस एंगल, स्टे वायर, क्रॉस एंगल, पोल स्टे और स्क्रेप जैसे महंगे सामान मिले हैं। नियमानुसार ऎसे नए उपकरणों की नीलामी नहीं की जा सकती। सामान को जब्त करके स्टोर में रख दिया है।

बाडमेर का है सामान
सूत्रों के मुताबिक यह ट्रक पहले पंजाब से बिजली उपकरण भरकर बाड़मेर पहुंचा। बाद में बाडमेर से नाकारा सामान की नीलामी का सामान भरना था, लेकिन यहां लाखों रूपए के महंगे उपकरण भी नीलामी के सामान के साथ बाड़मेर डिस्कॉम कार्यालय के अभियंताओं ने बेच डाले।

जांच में सामने आया सच
जब्त ट्रक के सामान की जांच करवाने के लिए विद्युत थाना पुलिस ने चार सदस्यीय अभियंताओं की एक जांच कमेटी गठित की। जांच में डिस्कॉम के बाड़मेर कार्यालय से नीलाम सामान में नए उपकरण गैर कानूनी तरीके से बेचने की बात सामाने आई। अब डिस्कॉम प्रबंधन इस मामले की जांच करेगा कि आखिर पुराने सामान की नीलामी में नया माल कैसे बेच दिया।


No comments:

Post a Comment