Monday, 21 May 2012

अश्लील क्लिप बनाकर किया गैंगरेप

अश्लील क्लिप बनाकर किया गैंगरेप
blackmail by porn clips rape then Gangrape
हवस का शिकार बनाने के बाद लोग
क्यों अपने कृत्य पर पछताते नहीं ?


अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में अकेली बीए छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। युवक ने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप भी तैयार कर ली।

बदनामी का भय दिखाया तो छात्रा भी चुप रह गई। इससे युवक का हौसला बढ़ गया और उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ छात्रा को फिर से हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता के परिजनों ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि विगत माह में पड़ोस में ही रहने वाला सुनील उसे अकेली पाकर घर में घुस आया और उसके साथ रेप कर दिया। युवक ने उसे बताया कि उसने मोबाइल में अश्लील क्लिप भी तैयार कर ली है। अगर किसी से इस बात को कहा तो इसे इंटरनेट पर डाल देगा। इससे छात्रा चुप रह गई।

छात्रा के अनुसार 12 मई को आरोपी ने उसे क्लिप और अन्य फोटोग्राफ देने के बहाने घूकना मोड़ पर बुलाया। वहां उसके दो साथी भी थे। सभी उसे किसी आफिस में ले गए। जहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। आरोप है कि इसके बाद सभी ने उसके साथ रेप किया।

रविवार को जब सारा मामला पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

एसओ सिहानी गेट वीरेंद्र सिंह का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक ने एक मैरिज प्रमाणपत्र दिखाया है। उसका कहना है कि दोनों ने शादी की थी। पुलिस इस प्रमाणपत्र की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment