Monday, 21 May 2012

"सत्ता मे आते ही विपक्ष भूल जाता है वादे"



गहलोत साहब आप क्या क्या करते हो ये जनता जानती हैं ..
"सत्ता मे आते ही विपक्ष भूल जाता है वादे"    जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बिड़ला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवगंत राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राजीव गांधी को प्रेरणा दिवस के रूप में याद किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे महान नेता हुए। राजीव गांधी ऎसे नेता थे जो सत्ता की दलाली को खत्म करना चाहते थे।
साथ ही मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग सत्ता में आते ही सब कुछ भूल जाते है। उन्होंने कहा कि देश को एक रखना देश के लिए बड़ी चुनौती है। कार्यकताओं को सत्ता में आने के बाद अपने सकंल्प याद रखना चाहिए। जिस जनता ने हमें चुनकर भेजा है। हमें उन वादों को ध्यान में रखना चाहिए। हमें जनता के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।

गहलोत ने कहा हमने पैदाइश से ही हथेली पर जान रखकर राजनीति करना सीखा है। हमारा एजेंडा हमेशा भ्रष्टाचार को खत्म करने का रहा है। गहलोत ने देश को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को पद का मोह नहीं है। वह प्रधानमंत्री स्वयं नहीं बनी बल्कि मनमोहन सिंह को बनाया।

No comments:

Post a Comment