 |
| भयंकर गर्मी के कारण सूना पड़ा मुख्य बाज़ार |
बाडमेर के थार के मरुस्थल में भीषण गर्मी राजस्थान के थार के मरुस्थल में भीषण गर्मी के कारण बाडमेर जिला वासियों की दिनचर्या भी बदलने लगी है। यहां दोपहर के समय मुख्य मार्गो पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। आम दिनों की अपेक्षा गली मोहल्लों तथा मुख्य चौराहों पर भी गिनती के लोग ही नजर आते है। दिन में घर से निकलने वाले इक्का दुक्का लोग गर्मी से बचाव के लिये पूरा इंतजाम करके निकलते है। गर्मी तेज होने से शीतल पेय पदार्थो की बिक्री भी बढ गयी है। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेडों से लोगों को पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे रहे है। इन हालातो के कारण बाड़मेर में मुख्य रास्तो पर दोपहर के वक़्त कर्फ्यू जैसे हालात बन जाते हैं वही मुख्य स्टेशन रोड , अहिंसा सर्किल , विवेकानंद चौराहा भी सूना सूना हैं ! जिस कलेक्ट्रेट में दिन भर भीड़ भाड़ रहा करती हैं वो भी काफी समय से सूना पड़ा हैं ! दरअसल बाड़मेर में पिछले सप्ताह भर से पारा जबरदस्त उछाल पर हैं और पैमाने पर यह 44 डिग्री से ज्यादा पहुंचा हुआ हैं !
No comments:
Post a Comment