Monday, 21 May 2012

मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटे को दिया जन्म


मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटे को दिया जन्म
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आज सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया|

शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने देर न लगाते हुए यह खुशखबरी ट्विटर पर शेयर की| राज ने लिखा..भगवान ने हमें सुन्दर से पुत्र से नवाजा है...बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं...मैं बेहद खुश हूं....|

मैं शिल्पा को तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं...उन्होंने मुझे सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है...साथ ही हिंदुजा अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर किरण का बहुत बहुत धन्यवाद|
शिल्पा शेट्टी अब ऐश्वर्या के बाद माँ बनी हैं बधाई 

शिल्पा को कल खार स्थित इस सर्वसुविधायुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया था|   

यह खबर सुनते ही, बिपाशा ने भी ट्वीट किया, "@शिल्पा शेट्टी और राज आपके छोटे बेबी ब्वॉय के जन्म पर बधाई! तुम दोनों के लिए बहुत खुश! प्यार!"

नील नितिन मुकेश ने ट्वीट किया, @द शिल्पा शेट्टी यप्पी मम्मी डियरेस्ट। राज और प्रिंस को ढेर सारा प्यार! :D गॉड ब्लेस यू! फराह खान ने भी अपनी खुशी जाहिर करने के लिए ट्वीट किया, "@शिल्पा शेट्टी और @राज कुंद्रा को उनके बच्चे के जन्म पर बहुत-बहुत बधाई। भगवान उनको धन और स्वास्थ्य के साथ खुशी दे।" समीरा रेड्डी ने लिखा है, "ये एक लड़का है! @राज कुंद्रा और @शिल्पा शेट्टी को बधाई! हम उनके यहां खुशियों का स्वागत करते हैं! :)"

हमने पहले ही बताया था कि शिल्पा ने खार में नए खुले हिंदुजा हेल्थकेयर सर्जिकल अस्पताल (मुंबई) में भर्ती होने का फैसला लिया था।

शिल्पा ने कहा था, "हिंदुजा हमारे क्लोज फैमली फ्रैंड हैं और जब मैंने उन्हें इस बारे में बताया उन लोगों ने खार में अस्पताल खोल दिया। मैं वहां गई और जगह की जांच की। बिना किसी पक्षपात के, मैं इसे पसंद करती हूं क्यूंकि इनके पास सबसे नए जन्म दिलाने वाले उपकरण हैं, साफ-सफाई है, अच्छा किचन है, स्टाफ बेहतरीन है और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि मेरी डॉक्टर इससे जुड़ी हुई है। इसके अलावा ये ज्यादा सुविधाजनक भी है क्योंकि ये मेरे घर के पास में है।"

जहां तक बच्चे के नाम का संबंध है, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।

No comments:

Post a Comment