बाड़मेर के लिए भी फिर खुला नरेगा का खजाना
जारी राशि में सर्वाघिक 50 करोड़ बाड़मेर के लिए जारी की गई है। आदिवासी बहुल बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जिलों को 40-40 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की गई है। भीलवाड़ा के हिस्से में 25 करोड़ रूपए की राशि आएगी। राशि हस्तान्तरण के सम्बन्ध में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव अभय कुमार ने शुक्रवार को सम्बन्धित जिला कलक्टरों को स्वीकृति आदेश जारी किए।
लगाई शर्ते भी
सरकार ने राशि स्वीकृत करने के साथ ही उसके उपयोग के सम्बन्ध में कुछ शर्ते भी लगाई हैं। स्वीकृत राशि से होने वाले नरेगा कार्यो में श्रम एवं सामग्री लागत का अनुपात 60:40 रखना होगा। सामग्री लागत का अनुपात 40 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकेगा। आगामी किश्त की राशि केन्द्र सरकार की नरेगा वेबसाइट पर एमआईएस (मॉनटरिंग इन्र्फोमेशन सिस्टम) पर उपलब्ध वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर जारी की जाएगी। ऎसे में जिला कलक्टरों को आगली किश्त की मांग करने से पूर्व अपने स्तर से वास्तविक व्यय की एमआईएस में फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी राशि का उपयोग किसी अन्य योजना अथवा कार्यक्रम में नहीं किया जा सकेगा। जारी राशि से नरेगा की मार्गदर्शिका के अनुसार ही कार्य कराने होंगे।
किस जिले को कितनी राशि जारी
जिला राशि (करोड़ में)
अजमेर 20
अलवर 10
बांसवाड़ा 40
बारां 08
बाड़मेर 50
भरतपुर 11
भीलवाड़ा 25
बीकानेर 22
चित्तौड़गढ़ 10
चूरू 20
डूंगरपुर 40
श्रीगंगानगर 05
हनुमानगढ़ 12
जयपुर 17
जैसलमेर 10
जालोर 10
झालावाड़ 13
झुंझुनूं 06
जोधपुर 30
करौली 05
कोटा 05
नागौर 21
पाली 13
प्रतापगढ़ 05
राजसमन्द 10
सवाईमाधोपुर 07
सीकर 05
सिरोही 05
टोंक 05
उदयपुर 30
No comments:
Post a Comment