Sunday, 20 May 2012

बिग बी ने की पोती के नाम की पुष्टि


बिग बी ने की पोती के नाम की पुष्टि
इतने दिन नाम छुपाने से क्या मिला था अमिताभ जी ...

मुंबई: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी पोती का नाम आराध्या रखा गया है। अमिताभ ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।  
अमिताभ के बेटे अभिषेक और उनकी अभिनेत्री पत्नी एश्वर्या राय बच्चन ने बीते साल 16 नवम्बर को बेटी को जन्म दिया था। तब से लेकर आज तक इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि बच्चन परिवार इस बच्ची का क्या नाम रखेगा ! 69 वर्षीय अमिताभ अपनी एक प्रशंसिका हसीना वजीर के पूछे जाने पर अपनी पोती के नाम का खुलासा किया।

No comments:

Post a Comment