मायावती पहले अपना हिसाब-किताब देखें: अखिलेश
अखिलेश यादव ने मायावती से कहा है कि बदले की भावना से ऐक्शन लेने का आरोप लगाने से पहले मायावती अपना हिसाब-किताब तो देख लें, फिर उन्हें खुद समझ में आ जाएगा कि एसपी गवर्नमेंट इस तरह की भावना से कोई काम नहीं करती।
| राजनीती के जरिये भड़ास निकालने में व्यस्त उत्तरप्रदेश के नेता |
माया को अपने गिरेबान में झांकने की अडवाइज देते हुए अखिलेश यह भी बोल बैठे कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उनको उनका अतीत आगे चलकर परेशान कर सकता है। रविवार को मायावती पर अखिलेश ने पलटवार तब किया जब वे एक न्यूजपेपर के कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे। उन्हें मीडिया ने घेरा। पहले तो वे मायावती के आरोप पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते थे लेकिन आखिर वे बोल बैठे।
एनआरएचएम, खजूर पेड़ घोटाला, हाथी मूर्ति घोटाला, मिट्टी का घोटाला, स्मारक-पार्कों निर्माण पर घोटाला, भू आवंटन घोटाला और नोएडा फार्म हाउस घोटाला जैसे घोटालों को लेकर सीएम से पूछे गये सवाल पर अखिलेश का यही जवाब था कि इन सब की जांच चल रही है। कुछ जांच सीबीआई-ईडी कर रही है। इन जांचों से ही बीएसपी और उस दल के लीडरों-अफसरों के रोल सामने आ जाएंगे।
No comments:
Post a Comment