Sunday, 20 May 2012

उत्तर प्रदेश का विकास रूका, अपराध बढा


उत्तर प्रदेश का विकास रूका, अपराध बढा

उत्तर प्रदेश में सरकार गिरने के बाद शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आई बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा सरकार के साथ- साथ भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया. राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि राज्य में विकास रुक गया है और अपराध का ग्राफ बढ़ गया है.
अखिलेश राज करने से ज्यादा माया में उलझ गए हैं 

मायावती ने सपा सरकार का दो महीने का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया. रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा के दो महीने के शासनकाल में 800 हत्या, 256 अपहरण, 720 लूट के मामले और 245 डकैती की घटनाएं हो चुकी है. यूपी में घर से निकलने वाला कोई भी शख्स सुरक्षित नहीं है. अपराधियों को अखिलेश सरकार का संरक्षण मिला हुआ है. सपा सरकार ‌बदले की भावना से काम कर रही है. मौजूदा सरकार दलित विरोधी और गरीब विरोधी है. सत्ता में आते ही सपा ने बसपा कार्यकाल की 26 योजनाएं रद्द कर दी.  
मायावती ने कहा कि सूबे की सरकार ने जांच का डर दिखाकर उगाही शुरू कर दी है. अखिलेश सरकार में दलितों के साथ अच्छा सलूक नहीं किया जा रहा. दलित वर्ग के कर्मचारियों और अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने पीएल पुनिया को भी दलित विरोधी बताया. माया ने कहा कि पुनिया ने चुनाव में मेरा दुष्प्रचार किया.
समाजवादी पार्टी ने लुभावने वादे करके चुनाव में जीत हासिल की है. अभी तक सरकार ने लैपटॉप और बेरोजगारी भत्ते जैसे अपने किसी भी वादे को पूरा ‌नहीं किया है. मीडिया द्वारा राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी उम्मदीवार के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है. बसपा की नजर यूपीए और एनडीए के फैसले पर है.

No comments:

Post a Comment